जिगर में लगी आग धुआं धुआं सी जिंदगी।
दिल के घाव किसे बताए रुकी हुई जिंदगी।
ख्वाबो ने सजाई थी जो पलपल की खुशी।
हकीकत बता गयी धुआं धुआं सी जिंदगी।
सपनों की आस में भटकते दूर तक आए।
वे तो चले गए बादलों में बस्ती को बसाए।
सपनो के नगर में तरसते रह गए रोटी को।
उजड़ी सी बस्ती थी धुआं धुआं सी जिंदगी।
वे गरीब को अमीरों की बस्ती में बसाएंगे।
नादान क्या जानते अमीर पहरों में रहते।
जहां गरीब दरबान के हुआ करते है पहरे।
हर खुशी हवा हुई धुआं धुआं सी जिंदगी।
वादे उनके थोड़े ऊंचे कि तारे तोड़ लाएंगे।
हम उनके सपनों के संग संग उड़ते ही हुए।
पतझड़ के पत्ते क्या हवा का साथ निभाते।
पल पल दुश्वार हुई धुआं धुआं सी जिंदगी।

