किसका ध्रुवीकरण करने निकलते
किसकी यहां अब कब्र खोद रहे हो
बस देश मे विकास का एजेंडा रहे
जहाँ जाति धर्म सब गौण रहने दो
ब्रिटिश एम्पायर जो नही कर सका
क्यों दमकल ले वहां आग लगा रहे
कोई डर नही आपके हथकंडों से
पडे न गलत हाथो में डर बना रहे
जहां अल्पसंख्यक सवर्ण बसते है
ये हथकंडे बारूद बन बिछ जाएंगे
जिस दिन अगर वे सता हथियाएँगे
सवर्ण को बचाने की राह न पाएंगे
स्वस्थ लोकतंत्र बंटा नही हो सकता
शकुन होगा तब देश विकास करेगा
क्यों नही सबका हक एक सा हो
भावी के गर्भ में छिपा झाँक लेते
