अंधो की नगरी में एक कुंजर आया।
देखा सुना नही कैसे पहचान पाता।
हर कोई अपना ही अनुभव बताता।
सुनने वाले को क्याही समझ आता।
 
हजारो बुद्धिजीवी साधु संत महात्मा।
तरह तरह से धर्म परिभाषित कर रहे।
थक हार कर वेद वेदांग भी चुप हुए।
अंततःएक वाक्य नेति नेति कह गए।
 
किसी गांव में एक महात्माजी आये।
अनुयायी पूछ रहे धर्म क्या है बताए।
महात्मा बोले कभी मीठा खाया है।
कोई तो उस मीठे का स्वाद बताए।
 
महात्मा बोले क्या आम खाया है।
क्या आम मीठा होता है तो ठीक।
क्या स्वाद गुड़ जैसा मीठा होता है।
ना ना तो क्या शक्कर सा होता है।
 
थक हार कर जब सब चुप हो गए।
महात्मा बोले मीठा मीठा होता है।
खाने वाला जाने बता नही सकता।
जिसने नही खाया उसे कैसे जाने।
 
सवाल साधारण जवाब सरल था।
जबान से कहना जरा मुश्किल था।
हर अनुभव मन का विषय होता है।
उसे शब्द देना सरल नही होता है।
 
सदियो से महात्मा तो होते रहे है।
जिसने बोला सुनकर उसे पूजा।
देखे नही उसका कहना व्यर्थ है।
देखा उसके पास शब्द कहाँ रहे।

#सुरेश गुप्ता
स्वरचित