भाल छापा तिलक कंठ कर में माल
बेष बना धर्मात्मा आये है मंदिर द्वार

गरीब दुत्कारा मारी है कुत्ते को लात
कर रहे है ऐसे धर्म पाएंगे आशीर्वाद 

दुआ की फेहरिस्त देते पांच का नोट
चढ़ावा पांच का मांगे पच्चीस लाख

भोला हिसाब भूले क्या ले क्या देय
धर्म की धंधेबाजी में बुद्धि ली खोय

गीता शास्त्र बखाने कर्म ते धर्म होय
भूल पडी भारी धर्म से कर्म हो जाय

दान की महिमा ये एक सिक्का देय
मांगे आशीष लाख की जो गरीब दे