सिर पर कफन बांध निकल पड़े सभी।
मिटाने अपनी हस्ती कुरबान होने की।
हर कोई बेताब खड़े है कतार में सभी।
देश की माटी बोले होड़ मिट जाने की।
माला में पिरोये मोती से जीए थे सभी।
बिखर पड़े आज बात आई आन की।
भाग रहे राष्ट्र पर कुर्बान हो जाने को।
देश की माटी बोले होड़ मिट जाने की।
किसे खबर भावि गर्भ में क्या है छुपा।
लड़ाई थी अपना अस्तित्व बचाने की।
यह राष्ट्र अस्मिता और शान बढ़ाने की।
देश की माटी बोले होड़ मिट जाने की।
किंकर्तव्यविमूढ़ पल पल से है बेखबर।
घर से बंकर आंख मिचौली खेल रहे है।
सड़क न पगडंडी बस अनजान डगर है।
देश की माटी बोले होड़ मिट जाने की।

