पांच सौ टन पूल का अनोखा वाकया हुआ
डबल इंजन ग्रामीणो के सामने चोरी हुआ
चौकीदार बुलाओ सुशासन बाबू को लाओ
दिनदहाड़े कैसे दरोगाजी पुल चोरी हो गया
जल संसाधन विभाग रोहतास का पुल था
उसका एसडीओ चोरो पर मेहरबान हुआ
बिहार में 60 फुट ऊंचा पुल गायब हो गया
चोरो ने उठाया दरोगाजी पुल चोरी हो गया
पुल पुराना था खतरनाक भी घोषित हुआ
नये पुल का निर्माण जनता के लिए हुआ
फिर भी संभाला बेकार था पर हमारा था
गांव देख रहा दरोगाजी पुल चोरी हो गया
दोषी वो नही जिन्होंने भंगार नही निकाला
सडता तो रोना न आता अब दर्द हो रहा
आज चोर उठाये तो पुल पर प्यार आ रहा
कुछ कीजिये दरोगाजी पुल चोरी हो गया
जो दिन दहाड़े सरकार ही चोरी हो जाती है
बिहार में तेजस्वी बोले तो पुल क्या चीज है
कई पुल सडके फाईलो में ही चोरी हो गये
भंगार ही सही दरोगाजी पुल चोरी हो गया

