उफ्फ ये गर्मी और गर्मी से थे हाल-बैहाल।
तो ऐसे में बचते कैसे रखते अपना ख्याल।
बैठे पंखे के नीचे या ऐसी कूलर के करीब।
यह रही भरी दुपहरी बिजली धोखा दे गई।
दादी पेटी से निकल लाई ले पंखी बैठ गई।
खुद ही पंखी चलाती खुद हवा खाती रही।
कर रही हवा पंखी से गर्मी को हराती रही।
और मैं गर्मी में बेहाल ये पंखी देखती रही।
आत्मनिर्भर थे पूर्वज हर इलाज जानते थे।
मशीन न बिजली हर काम में व्ययाम रहे।
और हम तो सभ्यता की सीढ़ियां क्या चढ़े।
समय के साथ मशीनों के गुलाम होते गए।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

