चुनावी रेसिपी's image
446K

चुनावी रेसिपी

स्टेज सजाए नए ड्रामे का प्लाट बनाए
गाली गलौज उकसाए मुकदमे चलाए
विक्टिम कार्ड खेले इमोशन सीन डाले
चुनावी साल है चुनावी रेसिपी बना ले

हिन्दुत्व लाए गौरक्षक मारकाट मचाए
बुलडोज़र बस्ती में घर घर पे चलवाए
बिना सम्प्रदायिकता के खेल अधूरा है
पूंजीवाद में जातिवाद तड़का लगा ले

रामसेतु अगर हाथ से फिसलता जाए
राम मंदिर खीँच चौबीस तक ले जाए
अयोध्या जीते तो काशी मथुरा जगाए
राष्ट्रवाद फैलाए हिंदुत्व की लौ जगाए

इधर की थोड़ी उधर की बात मिलाए
मेरीट पे बात न करे वाद आगे बढ़ाए
बुलेट ट्रैन से वन्देभारत ट्रैन तक आये
स्मार्टसिटी न बने बॉलीवुड सुलगाए

<
Read More! Earn More! Learn More!