बहुत मजे कर लिए हो जाओ तैयार।
खुल गयी है स्कूले करो बस्ता तैयार।
मम्मी यूनिफार्म पापा किताबे लाए।
बेमन भी मन में उत्साह की भरमार।
गर्मी की छुट्टी को मजे में की पसार।
फिर स्कूल शुरु हुई हो जाओ तैयार।
वो कक्षा में बंधना होमवर्क का बोझ।
भूल जाए अब छुट्टियों का अहसास।
आनंददायक गर्मी की छुट्टियां बीती।
सजे सँवरे स्कूल जाए दोस्त बनाए।
नए शिक्षकों से फिर होगी मुलाकात।
आपस मे पहचान नया कॉर्स तैयार।
पहले दिन पढ़ने न पढ़ाने का मन।
बच्चे भी खुशी में झूमे मौज मनाए।
नई किताबे फिर रौनक लौट आई।
पहला दिन मौसम बड़ा खुशगवार।

