जगह जगह रोड़े डगर में मद मत्सर की काई।
गगरी भर चली नेकी की पलपल ठोकर खाई।

पियनगर की कठिन डगर सूरत लगा ए गौरी।
मानव जीवन पाया गौरी छलक न जाए गगरी।

नेकी का मार्ग सफल हो पिय से सुरत लागी।
ले चली है नीर नदी से बहुत दूर से चल आई।

आन मिलेंगे सजना पहुंच जा पिय की नगरी।
हौले हौले चल ए गौरी छलक न जाए गगरी।

मिलेंगी सखी सहेलियां तू पथ न भूल जाना।
भर गगरी चल डगर पर भवसागर तर जाना।

नेकी नीर रिस रिस जाए तू मत बिलख गौरी।
नेकी हाथ पकडेगी बस छलक न जाए गगरी।

#सुरेश गुप्ता
स्वरचित