जब चरित्र हनन का जहर पीते 
जमाने मे शिव सा जीवन जीते 

जमाने से दूर एकांत में बसते है
या नीलकंठ बन जीवनदान देते 

इस लड़ाई में हथियार डाल गया 
वो गुलामी का वरण करता गया

पर जो चरित्र हनन से लड़ पड़ा 
वह तो नया इतिहास रचता गया

न्यायविद को ये दर्द सहना पड़ा
वह वर्षो का सन्मान खोता गया 

जो न उबर सका था इस दर्द से 
हथियार डाल गुलाम होता गया

बॉलीवुड की आबरू थी दांव पर
कौन टकराने का साहस जुटाता

वर्षो की लोकप्रियता खोता गया
वो अज्ञातवास में धीरे सरक गया

राजनीति ने जिसको पप्पू बनाया
चरित्र हनन के चरम पर पहुंचाया

चल पड़ा है खोई आबरू पाने को
नही हारा था वह फिर खड़ा हुआ

जनता उस पर प्यार लुटाती रही
खोई लोकप्रियता वह पाता गया

जिसने न डर देखा न हार मानी
अज्ञात डगर पर वह बढ़ता गया