एक अजीब मदहोशी बिखेर जाता।
पूर्णिमा का चंद्र जब निकल आता।
चांदनी के आंचल में गुम हो जाता।
खुले आकाश से उसे निहार आता।
मेघ की ओट से अठखेलियाँ करता।
कभी खो जाता कभी निकल आता।
कैसे रहते अद्भुत नजारा देखे बिना।
जबही उसे देखे करीब नजर आता।
पतो से छन कौमुदी अमृत बरसाती।
स्वर्ग सी छटा देख अस्तित्व भूलता।
मदहोश कर देने वाली चांदनी रात।
चांदनी के आंचल में चांद चमकता।
पूर्णिमा का चांद है अपने शबाब पर।
चंद्रिका पसरती कौन रजत बरसाता।
धवल हिमकर रश्मि में नहाए सभी।
अप्रतिम सौंदर्य को अपलक देखता।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित और मौलिक

