विपक्ष ने मिलकर हल निकाला
तब एक बुलडोज़र खरीद डाला

बुलडोज़र की यह संस्कृति होगी
अन्याय अत्याचार सहन न होगा

मुनादी करदी त्वरित न्याय होगा
जहां जहां इन्क्वायरी रेड होगी

उस एरिया के भ्रष्ट पकड़े जाएंगे
उनके घर तक बुलडोज़र जाएगा

उनका सामाजिक सन्मान होगा
हार पहनाएँ घर जमींदोस होगा

भ्रष्ट डरपोक अधिकारी पकडेंगे
उनके स्वागत का पोस्टर लगेगा

न कोई जेल होगी न केस चलेगा
बस सम्पति पर बुलडोज़र चलेगा

जो संविधान का पालन न करेगा
कोर्ट नही बुलडोज़र न्याय करेगा