बोल दो मीठे बोल, बोल होते अनमोल।
तोल तोल कर बोल, बोल दो मीठे बोल।
जीवन हर पल यह अहसास देते बोल।
जमाना जीत जाएं, बोल दो मीठे बोल।
दिल की गांठ खोल, बोल दो मीठे बोल।
ला पतझड़ में बहार, बोल दो मीठे बोल।
कड़वी न जबान, बातों में जहर न घोल।
तनमन में बस जाए, बोल दो मीठे बोल।
घाव सब भर जाए, यूं न तड़पता छोड़।
दिल को शकुन दे, बोल दो मीठे बोल।
टीस न उठती रहे, जली कटी न बोल।
दिल मे बस जाए, बोल दो मीठे बोल ।
चेहरे पर है लिखा, छुपाकर नही बोल।
सबका दिल जीत, बोल दो मीठे बोल।
मन की धूल झाड़, शब्द सोचकर बोल।
बोल वशीकरण है, बोल दो मीठे बोल।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

