थोड़ा सुस्ताने दो थोड़ा बैठ भी जाने दो
समय कितना हुआ आराम फ़रमाने दो
अभी सौ चूहे खाए थोडे और खाने दो
उसके बाद बोल भी देंगे हज भी हो लेंगे
अब किसी को भी बख्सा नही जाएगा
लंबी खामोशी के बाद तो बोल निकले
सुस्ताने आराम करने के बाद जागे है
धीरे धीरे देखते जाओ हज तो आगे है
सौ चूहे खाकर तो बिल्ली हज को जाए
यह जमाने का सदा से ही दस्तूर रहा है

