पहली पहली बात कोलेज की मुलाकात 
देख प्यारी सी चाल पकाते ख्याली पुलाव 

घंटो बतियाते आखिर प्यार परवान चढ़ा
पाकर हुए खुश आगोश में चांद निकला

खुशी मगर कहाँ टिकती शादी जो रचाई
हिला गयी वो दुनिया शख्सियत हिल गई

हुआ श्रीगणेश नई फरमाइश की तैयारी
जान को थी आफत बीबी के नखरे भारी 

लंगड़ाते चले सरपट भागे गृहस्थी हमारी
जब जब जाते शॉपिंग आती मांग भारी 

प्यार परवान चढे थे खुश थोड़े हांफ चले
जितना कमाए उड़ा डाले दिन उड़ते चले

हो लंच को तैयार डीनर तक पहुंच पाती
अंग्रेजी यूज़ करे दिमाग फ्यूज कर जाती

कर कर श्रृंगार आईने से घंटो बतियाती 
रहते उसके नखरे हजार पर मान जाती

कुछ खट्टे कुछ मीठे रहते हरपल तैयार
बीबी के नखरे हजार करे उसी से प्यार

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित