गुनाह छुपा सदियों के घाव कुरेद गया
अर्थ कलाकार इतिहासकार बन गया
निर्दोष जन कत्लेआम के शिकार हुए
जलियांवाला बाग इतिहास बता रहा

अवार्ड वापसी के प्रणेता टेगोर हो गए
देश मे जनसंहार की निर्मम घटना रही
दिल की गहराई में जुल्म जीवंत किया
निशाना बाग नही अदानी साम्राज्य था

जनरल डायर को शेर बाजार ले आया
डायर के सपने कौन साकार कर गया
कौन शेयरहोल्डर्स को ये आदेश दे गया
और शेयर बाजार लहुलुहान होता गया

देशवासी कैसे देशवासियो पर टूट पड़े
अपने तो यहां अपनो पर जुर्म कर गए 
डायर के आदेश पर बाजार तोड़ते गए
राष्ट्रवादी कम्पनी पर ये अत्याचार हुआ 

निर्मम दमन में करोड़ो धन बर्बाद हुआ
तीन दिन में लाखों करोड़ स्वाहा हुआ
आज फिर सरदारजी मोर्चा संभाल बैठे
डायर का बचना अब नामुमकिन हुआ

इतिहास में ये कलंकित घटना दर्ज हुई
खूबसूरती से अपना गुनाह छुपाता गया
ठीक है देश मे कोई कुछ न कर पाएगा 
कारस्तानियों पर विश्व चुप न रह पाएगा

एक एक कर घोटाले बाहर आते जाएंगे
आपके आका भी तब कैसे बचा पाएंगे
आग लगाकर आप यहां हाथ सेंकते रहे
कैसे भूल गए भूसे के ढेर पर थे बैठे हुए