गली राह पर जो समस्या से दो चार होता।
कोई जरूरत में मिला उसको सहारा देता।

सड़क से निकला राह खड़े बच्चों को देखा।
यातायात में सबको सड़क क्रॉस करवाता।

जब कोई बुजुर्ग मिला उसको सहारा देता।
पकड़ लाठी अंधे की सड़क पार पहुंचाता।

प्रकृति में पौधों को पानी और सहारा देता।
पेड़ो की लकड़ी का आज सहारा ले लेता।

खड़े रहते है समाज मे एक दुजे के सहारे।
जरूरत पर सहारा ले लेता या सहारा देता।

संस्कारों की आंधी में क्या क्या नही उड़ा।
वक्त निकलता गया कहते  वक्त नही रहा।

सहारा कब देते कहते है वक्त नही मिलता।
भूलते संस्कारों को अब वो वक्त नही रहा।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित