भ्रष्टाचार की जड़े गहरी इसका अतीत पुराना
आदम सीख जाता स्वर्ग से निकाला न जाता
समाज मे भ्रष्टाचार अपने पांव पसारता जाए
समाज में वैमनस्यता व क्रांति के बीज पनपे
विकास की गंगा बहे वहीं भ्रष्ट नाला निकले
नमक का दरोगा तो धनिकों की ड्योढ़ी पहुंचे
भ्रष्ट बिके नोटो में ईमानदार धनिक सेवा करे
बेईमान नियोक्ता जो कर्मचारी में ईमान चाहे
समाज में अमीर गरीब की खाई बढ़ती जाए
नौकरशाह बेलगाम हो भ्रष्टाचार बढ़ता जाए
सामाजिक जीवन जब आमद का स्रोत बने
गुनाहगार समाज सेवा में प्रविष्ठ होता जाए
