ब्रह्म की बाते करता ये तेरा काम नही।
मन नही दस बीस योग की बात करते।
तू तो हरजाई हर कली का दीवाना है।
रे भ्रमर रंग रूप तेरा मन भी काला है।
रे भ्रमर काश तू यह दिल समझ पाता।
कामणगार फरेबी मन मेरा उड़ा जाता।
हम तेरे पीछे तू कली के पीछे जाता है।
रे भ्रमर रंग रूप तेरा मन भी काला है।
सुख में झूला झुले थे वो आनन्द कहाँ।
कहता मां कौन बाप सगा संबंधी यहां।
प्रेम से दूर दूर तक तेरा सरोकार नहीं।
रे भ्रमर रंग रूप तेरा मन भी काला है।
गोपियाँ व्याकुल कृष्ण की बात करती।
विरह प्रेम तड़पे तू कलियां चूमा करता।
तेरे ग्राहक नही निर्गुण की बात न कर।
रे भ्रमर रंग रूप तेरा मन भी काला है।

