कहते थे रेरेस्ट ऑफ रेयर हुआ।
तब यह भावना आहत हुई थी।
निर्भया मानवता झकझोर गई।
दिल्ली की सड़कें गुलजार हुई।
समाज का अंधेरा मिटाने चले।
तब जनता सड़क पर निकली।
तब मृत्युदंड कम नजर आता।
कई मोमबत्तियां भी रोशन हुई।
आज समाज मे हलचल नही है।
कहीं तो बंटते गए थे हम सभी।
न्याय दिलाने की तड़प गुम गई।
क्या मानवता शर्मसार नही हुई।
मामला रेरेस्ट ऑफ रेयर ही था।
फिर क्यों खून नही खौल पाया।
आज अपराधी कानून बदलेगा।
हर घर से कौन सड़क पे आया।
भेड की खाल में वो ललकारता।
साधु संत का हजूम वो लाएगा।
सता कानून अत्याचारी के होंगे।
अपराधी की कोर्ट मे न्याय होगा।
बेटियां भेडियो से गिडगिड़ाएगी।
भेड बकरियों सी काटी जाएगी।
दशक भर में कहां से कहां आए।
क्यों भेडियो के संग नजर आए।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

