पंडित वाचस्पति की तंद्रा भंग हुई
दीये की मद्धिम रोशनी में जो देखा।
कौन हो देवी यहां कैसे आना हुआ
अर्धांगिनी क्षमा स्वामी विघ्न हुआ।
आप ब्रह्मसूत्र में तल्लीन रहे नाथ
तीन दशक पहले पाणिग्रहण हुआ।
जो ब्रह्मसूत्र भाष्य का संकल्प लिया
नाथ मैं उसकी अविरत सहचरी बनी।
ग्रन्थ पूरा हुआ अतीत स्मरण हुआ
तूने तप में ये जीवन समर्पित किया।
देवी से अपार कृतज्ञता जो व्यक्त की
पति स्नेह से भामती भावविभोर हुई।
अभूतपूर्व इस साधना से विभोर हुए
वाचस्पति ग्रंथ भामती के नाम किया।

