उलझे हम कुछ वे कहै अक्ल बड़ी या भैंस
अक्ल की खिड़की से देखा बड़ी लगती भैंस
अक्ल से बड़ी हो दिमाग मे कैसे आती भैंस
और अगर बड़ी होती घास नही खाती भैंस
दिमाग को चारा मिला अक्ल जुगाली करती
कहे"अक्ल घास चरने गई"गई पानी मे भैंस
हम भी तो भैंस के आगे बीन बजाते रह गए
वे तपाक से बोले जिसकी लाठी उसकी भैंस
अपना रंग देखे नही छतरी देख बिदक जाए
भैंस आगे पढ़ते भागवत खड़ी रम्भाए भैंस

