बचपन में खुलकर जीए जो पल।
स्मृति में बचपन की मुस्कान लिए।
बहन से करी मोहक मासूम बाते।
याद आती है बचपन की शरारतें।
यादों के चंदन वन में बयार उठती।
मन भिगो शीतल छींटे डाल जाती।
सौंधी-सुगंधित सुवास मन महके।
असंख्य स्मृतियाँ दिल मे सजाता।
रक्षाबंधन रिश्ते का अहसास करे।
त्योहार रिश्तों की पहचान बनाते।
जीवन के उतार-चढ़ाव से गुजरते।
जीवन मे अहसास जीवंत बनाते।
आपस मे चिढ़ाते और डराते जाते।
साथ-साथ उछले-कूदे, गिरे-पड़ते।
साथ में पेड़ पर चढ़े मिट्टी में खेले।
खिलौनों को तोड़ते या छुपा आते।
बेसाख्ता फूट पड़ते हंसी के फव्वारे।
मीठी चुटकियां वो चटपटी सुर्खियां।
आज यादों में बचपन जीवंत रहता।
चुगलखोरी भी और प्यार भरी बातें।
स्कूल से बहन के बिदा होने तक।
और एक-दूजे से लड़ने को लेकर।
फुरसत मिलने भर की बस देर है।
असंख्य स्मृतियाँ दिल मे सजाता।

