जिस चौखट को अपना समझा
पीछे आज वो मायका छुट गया
जिसे अपनी चौखट समझ बैठी
वह पराई होने का वक्त आया
समाज ने कैसी क्रूर रीत बनाई
दिल टूक टुक रोता ही जा रहा
पीछे मुड मुडकर देखती जाती
आशियाना पीछे छूटता जा रहा
मां बाप भाई बहन सगे संबंधी
पल पल याद कर दिल टूट रहा
मजबूरी हर चेहरे पे झलक रही
कौन ये दिल का हाल जान रहा
सहेलियां बिछडी यह पल आया
विदाई में दिल जार जार रो रहा
अश्रु पुरित बेबसी की गाथा थी
आज विदा होने का वक्त आया
जिस चौखट पर लगी थी बंदिशे
आज वो चौखट पराई होती गई
हर आंख थी अश्रुसैलाब से भरी
आख़िर घर से बेटी विदा हो गई

