बात चलाकर देखते बात बन जाती।
बातों में न उडाते हम कोई गैर नही।
बात पी जाते बस बाते उड़ाते नही।
बात उड़ती गयी फ़िज़ा में फ़ैल गयी।
बातों ही बातों में तुमने बात बदल दी।
बात बन गई मेरी ये दुनिया बदल गई।
तुम जब मुस्कराए तो बात बनती गई।
वादियां हसीन हुई बात यह खुल गई।
बात का बतंगड़ बनाना तुमसे सीखते।
बेसिर-पैर की बात करना आदत नही।
बात के धनी हो तुम बात बदलो नही।
अब बोल भी जाओ बात बिगडे नही।
बात की बात में तुमतो राज खोल बैठे।
बात पर नही जाना बात बदल सकती।
बात गाँठ बाँधते तब बात और होती।
बातें बनाना तुमसे सीखे ये खेल नही।
बात नही पूछो कयामत नियामत सही।
बात बढती गई जिंदगी मुस्कराती रही।
बात जम जाएगी बस बात काटो नही।
बात रह जाएगी तुम बदल जाना नही।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

