लखन जिसका डर वह साक्षात है।
कुटी सूनी सीता का पता नही है।
भीषण वन में अकेले वह कहाँ है।
हे लता हे वृक्ष बता सीता कहां है।
अनिष्ट आशंका में मन व्याकुल है।
किस मनहूस घड़ी का सामना है।
भाई मन दीन हुआ डर से डूबा है।
हे लता हे वृक्ष बता सीता कहां है।
हे पंछी हे भौंरे तू ही कुछ बता दे।
वह मृगनयनी तेरी संगिनी रही है।
मैं कहाँ ढूंढू साहस टूटने लगा है।
हे लता हे वृक्ष बता सीता कहां है।
ये राक्षस हिंसक पशु का कृत्य है।
यहां फिर कोई अनिष्ट हो गया है।
भाई जीवन दूभर सा होने लगा है।
हे लता हे वृक्ष बता सीता कहां है।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

