तेरे कद के सामने बौने लगने लगे 
गाड़ी के पीछे भागकर थकने लगे
थोड़ा इस कद को भी अब बढा दे
गाड़ीवाले अब तो गाड़ी में बिठा दे

बड़ी आरजू लिए यह पद पाया था
जैसे बोला वैसा इसको संवारा था
फोटोनॉमी से हटकर बाहर खड़े है
अब फ़ोटो में थोड़ी जगह दिला दे

तेरी फोटो में थोड़ी जगह पा जाएं
इतिहास में हम भी अमर हो जाएं
अब कृपा कटाक्ष इस और कर दे
गाड़ी में अब थोड़ी जगह दिला दे

खुशी से गरल भी गले लगाया था
वक्त आया खून के घूंट पी गए थे
हम और भी अपमान सह जाएंगे 
गाड़ीवाले अब तो गाड़ी में बिठा दे

तेरी गाड़ी के पीछे भागते भागते
अब तो हिम्मत जवाब देने लगी है
कदमो में जगह दे धन्य हो जाएंगे
दिल मे तो न सही गाड़ी में बिठा दे