रात आठ बजे रामबाबू ने ये ऐलान किया
क्या ढूंढते चेहरों में वोट कमल को देना है

हर सीट पर अब एक भी आदमी न होगा
इस कीचड़ में बस कमल ही कमल होगा

सत्ता होगी संविधान होगा इलेक्शन होगा
केंडिडेट से क्या काम कमल भला करेगा

संसद कैबिनेट होगी पर चेहरा मेरा होगा
चेहरे पर चेहरा होगा वो चेहरा मेरा होगा

भाग भागकर भागो कहां भाग पाओगे
जहां जाओगे हमे पाओगे वोट हमे दोगे

जो बोले हम बोले वह यहां कानून होगा
जो हम कहे करे वह यहां का धर्म होगा

ये मंडी में हम खरीददार यहां जो बिकेगा
न कष्ट करना इस मंडी में भाव हम करेंगे

त्रासदी में तुम न रहना न दूसरा जीतेगा
क्या देखते चेहरों में हर चेहरा मेरा होगा

क्या बोलते जहां जाइयेगा हमे पाइयेगा 
बाग में पका फल हमारी झोली में होगा

कमल पर कमल का डबल इंजन होगा
तुम्हारा जीवन रथ बस कमल से चलेगा

मोटाभाई बोलते रामबाबू आप महान है
लोगो के हुजूम में बस एक चेहरा आप है