फाल्गुन की नवमी से छटा हो रही निराली
सजा हुआ ब्रज होली की हो रही है तैयारी
जर्राजर्रा राधामय हो रहा ब्रज हुई रंगीली
राधाकान्हा है सब ओर होती हंसी ठिठौली

लोकगीत 'होरी' की धूम सब ओर भारी
लट्ठमार होली खेलने भीड़ की है तैयारी
गली गली होली का हुड़दंग मचा भारी
रंगों त्योहार होली में सजे बरसाने वाली

बरसाने की पीली पोखर पर पड़ाव डाले
नंदगांव से टोले नाचतेगाते जाते है सारे
राधारानी मंदिर में राधाजी के दर्शन पाते
रंगीलीगली चौक में जमा है हुड़दंगी सारे

बरसाने राधा मंदिर नंदगांव पुरुष जाते
मंदिर पर झंडा फहराने जोर आजमाते 
लट्ठमार खदेड़ जाए बरसाने की नारियां
पुरुष छिड़क दे गुलाल की पिचकारियां

पकड़े जाए जमकर पिटाई करे नारियां
नारीवस्त्र श्रृंगार कर वहां नचाए नारियां
विश्वविख्‍यात बरसाने की लट्ठमार होली
देश-विदेश से लोग आए धूम होती भारी