अबतक फैली ये कीर्ति तूने बनाई
बापू तू इस देश में कैसे बापू हुआ
तब ईडी सीबीआई तो नही बुलाई
फिर कैसे तूने दिल पर राज किया
एक लाठी से भैंस नही हांक पाता
तूने जड़े उखाड ब्रिटिश भगा डाला
तूने विज्ञापन की दुनिया न बसाई
कायल है विश्व तूने क्या सिखाया
हजार वर्ष देश मे विदेशीराज रहा
हिंदुत्व कभी खतरे में नही आया
इस हिंदुत्व पर तूने क्या राग छेडा
जाति और धर्म मे सयंम सिखाया
आज जब हुआ हिंदुत्व का राज
किसने हिन्दू को डराना सीखाया
सभ्य समाज में हथियार ले चले
बापू यह सोच तूने नही सिखाया
चीन जैसी ताकते आयाम छू रही
भारत साम्प्रदायिकता में उलझा
अब बाहुबली सामने होने लगे है
बापू ये कानून तूने नही सिखाया
अत्याचारी हिंदुत्व तोड़ नही पाया
धर्म जाति में वोट नही बांट पाया
आए बांटने कौन विकास करता
फ्रीबी बांटते हमें बांटना सिखाया

