इस बचपन ने देखा है दंश था बंटवारे का।
घर न खलिहान दंश दिलो के बंटवारे का।

कौन क्या है सब बरसा रहे प्यार बच्चों में।
कैसे फर्क करते प्यार कब बंटा दीवारों में।

आया एक झोंका हवा का टूट पड़े थे सब।
बरसों पुराना बरगद जैसे धराशायी हुआ।

कैसे धन वाहन घर बंटते जाते अपनो में।
बच्चें घुटते जाते है बीच में बनी दीवारों से।

बंटवारा जीवन का अटल सत्य है सृष्टि का।
मगर धन संपति कैसे दिलों को बांट जाते।

रहते एक छत के नीचे ताऊ काका दादा।
बंटवारे का दंश सब जीवनभर झेल जाते।

काश दिल बड़ा और अहम छोटा कर देते।
स्वार्थ का मैल मिटा दिलदारी को बहा देते।

घर तब शमशान नही होते स्वर्ग बना देते।
बंटवारे का दंश नही नया बरगद पनपाते।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित