भगवान राम तपस्वी राजा रहे
जब तब चुनावो में उनको लाये
आपने आके पाला बदल डाला
बजरंग बली अबकी बार आये

राम से हमारा दशकों का नाता
तो आपसे भी रहा पुराना नाता 
बजरंग सेना को वे बंदी बनाए
हमे हराकर आप उन्हें जीताए

हम आपका जयकारा लगाते
हे बजरंग आपभी हमें जिताते
जन्मभूमि पर बनाए राममंदिर 
हम आपका भी मन्दिर बनाएं

बजरंगबली हमें संबल दे देना
आपके नाम हम दंगल मचाएं
आस लेकर आये आपके द्वार 
हो कामयाब आप हाथ बढाए

कौन ये हिंदुत्व की बात उठाए
वह धर्म मिटाते हम धर्म बचाए
दिल मे चाह यह आस ले आए
शान बढती धर्मपताका फहराएं