सोच सोच कर होते जाओगे हैरान।
किस घड़ी में बैठें जो बीवी के पास।
भाजी तरकारी काटो जो बैठो पास।
खाली बीवी देखकर न बैठिए पास।

टोक टोक कर वह कर देगी उदास।
जैसे वक्त गुजरे सुनते रहो बकवास।
तुम्हे जोते रखेगी करो घर के काम।
खाली बीवी देखकर न बैठिए पास।

टीवी न मोबाइल रहे जो बीवी पास।
बिना नेट के मिले विश्व के समाचार।
उल्लू या बनोगे बने रहो उसके दास।
खाली बीवी देखकर न बैठिए पास।

मगर कुछ भी कहते रहना तुम यार।
बताती दुनिया को तुम हो होशियार।
मानती है तुमको निखट्टू या बेकार।
खाली बीवी देखकर न बैठिए पास।