आप तो इस बिसात के महारथी रहे।
बिसात बिछाई मोहरे साथ छोड़ते गए।
लोग पूछ रहे आपकी गुगली तो नही।
ताल ठोक रहे है मगर बैलेंस किधर है।

आप कब इतने कमजोर नजर आये।
अंधे नही पर पुत्र मोह में सराबोर रहे।
आपके आज आपके साथ नही रहे।
ताल ठोक रहे है मगर बैलेंस किधर है।

महाभारत में आपसा महारथी न था।
मगर फिर क्यों रथ कीचड़ में अटका।
आज अपने ही तो सामने लड़ने खड़े।
ताल ठोक रहे है मगर बैलेंस किधर है।

बिछ गई यहां महाभारत की बिसात।
आज तक औरो को हिम्मत बंधाते थे।
आपके आज आपके हिम्मत तोड़ रहे।
ताल ठोक रहे है मगर बैलेंस किधर है।

बुलडोज़र संस्कृति वे तो लाए है यहां।
तीर कमान छीना घड़ी तोड़ने आ गए।
आप बयालीस से चोरियासी में आए।
ताल ठोक रहे है मगर बैलेंस किधर है।