जीवन अल्हड़ नदी है बहते जाना।
राह में रोडे हो थोड़ा ठिठक जाना।
राह रुके नही निरंतर बहते जाना।
कुछ कहती है ये बहती जल धारा।

 इधर थोडा उधर अग्रसर हो जाना।
ध्येय करके आगे संग बहते जाना।
पोखर जो पडे राह में भरते जाना।
कुछ कहती है ये बहती जल धारा।
 
बंजर भूमि से जा हराभरा बनाना।
समय राह बनाए पग बढ़ा जाना।
गम खुशियां बांटना सरल चलना।
कुछ कहती यह बहती जल धारा।

प्रयाण के अंतहीन समुद्र में बढ़ना।
परमतत्व में उत्साह से समा जाना।
सौम्य हो बदलाव आत्मसात करना।
कुछ कहती है ये बहती जल धारा।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित