सुपर्णखा के आंसू जो दिल को छू गए
बहन की खातिर महाबली कपटी हुआ
 
साधु बेष में वह असाधु कृत्य कर रहा
पंचवटी की कुटी पे भिक्षां देहि कहता

दुनिया का बड़ा रिश्ता बहन भाई का है
आज डीएनए कहते कभी सहोदर रहा

इतिहास में कई अमिट वाकये हुए यहां
अनजान ने भाई बनकर बलिदान दिया

रानी कर्णावती ने हुमायूं को भेजी राखी
तब मुग़ल सैना ले बहन की लाज रखी

बहन भाई का रहा है सबसे अटूट नाता
भाई की कलाई पर जो रक्षासूत्र बांधा

बहन भाई प्यार अमर यह हिन्दू धर्म है
बहन भाई प्यार सनातन धर्म धरोहर है