टाइगर नही मिला संदेश क्या गया
बांदीपुर रिज़र्व का दौरा वेस्ट हुआ
आजकल यह हवा उल्टी बह रही
शिकारी शम्भू बाघ क्यों नही आया

अक्ल पर पर्दा गुस्से में नही दिखा
मधुसूदन ये किस रास्ते पर ले गया
शिकारी बेस कैमरे से लैस हो आया
शिकारी शम्भू बाघ क्यों नही आया

इलेक्शन का शोर करोना का जोर
या कहीं इलेक्शन केम्पेन्ह में गया
बाघ सचिन से मिलने तो नही गया 
शिकारी शम्भू बाघ क्यों नही आया

मधुसुदन की गुस्ताखी माफ कर दे
संजय केजरीवाल की चाल तो नही
खेर सुरदीप या खरगे का हाथ नही
शिकारी शम्भू बाघ क्यों नही आया

चाल नेहरू इंदिरा की भी लग रही
बाघ की नस्ल सबने खत्म कर दी
बाघ यदा कदा बस्ती में चले जाते
शिकारी शम्भू बाघ क्यों नही आया

कुछ बाघ रामनाम  अलख जगाते 
हिंदुत्व लाकर मानेंगे लोगो मे जाते
कहते आप किसी बाघ से कम नही
शिकारी शम्भू बाघ क्यों नही आया

आज वादा करता बाघ मैं लाऊंगा 
कैमरा टीम लाना पोज़ में दिलाऊंगा
मधुसूदन कहे प्रतिष्ठा में दिलाऊंगा
शिकारी शम्भू बाघ क्यों नही आया

बाघ नेता एक है खादी पहन आना
दोनों हिल मिल गले लगकर चलना
देख विश्व मीडिया वाह वाही करेगा
शिकारी शम्भू बाघ क्यों नही आया