अखबार की सुर्खियां झकझोरती।
आत्मा को गहरे में चोट कर जाती।
परिजन और क्लासेस की उत्कंठा।
बच्चों के कंधे पर बंदूक लगा बैठे।

बाजारवाद में बच्चे कोमोडिटी नही।
उनकी मनोस्थिति सीमाए जानते।
उनकी जरूरत उनका डर जानते।
काश बच्चों जैसे होकर सोच पाते।

क्यों डर रहता है किसी हताशा का।
क्यों खुदकशी का कारण कहां है।
जो सोचे खुदकुशी बिन डगर नही।
ख्याल मेरा उन्हें सांत्वना देते जाते।

फल की चिंता नही विधि ने धारा है।
गीता कहती धर्मग्रंथ ये सिखाते है।
रास्ते और भी है पढ़ाई मंजिल नही।
जीवन में रोज परीक्षा है ये सिखाते।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित