क्षितिज की अरुणिम आभा बतलाती 
जल्द ही जीवन में सवेरा होने वाला है 

दिल जिन सपनो को संजोए रखा था
उनको हकीकत में तब्दील हो जाना है

आशाओं के बोझ को लिए यहां आये
ताउम्र चले है एक दिया दिल मे जगाए

वही तलबगार हमारा राह बताता रहा
इसी सहारे जमाना हमारा हो जाना है 

कब तक सोए रहते अंधेरो को ओढ़े 
अब भोर में क्षितिज पे सूरज आना है 

जब जब अंधेरे घेरेंगे इस जीवन को
दिल के कोने से तूफान उठ जाना है

मगर जीत का जश्न तो तब होगा जब 
आशाओं की लौ को लावा बनाना है