आग का मंजर भी अजीब होता है
जलता है कोई तमाशबीन होता है

दर्दे आलम ऐसा मंजर भयावना है
हर आंख में झलकता एक खौफ है

आग गांव की शहर से तो अलग है
न इंतज़ार न दमकल आनेवाला है

मिल घड़ी पल में आग बुझा देते है 
कोई बाल्टी पानी तो मिट्टी लाते है

इससे इतर मंजर शहर का होता है
खड़े रहते भीड़ इकट्ठी हो जाती है

न कोई प्रयास है न जज्बा होता है 
सबको दमकल का इंतजार होता है

हुआ क्या हाल हम सभ्य होते गए
अपने लिए जीते समाज से दूर हुए

अडोस पडोस है साथ प्रयास नही
होना है हो जाये हम तमाशबीन है

झांक लेते जब अपने ही जमीर में
सभ्य है असभ्य होने की झलक है