पहले चुगलखोर पडोसी भावना भड़काता।
प्यार जतलाके कान आपके भर जाता था।
अच्छी शांत जिंदगी में पत्थर मार जाता था।
अच्छे से आपसी रिश्तों में आग लगाता था।
आज न पडोसी ना कोई यार रिश्तेदार रहा।
ऐसे में हमारी इंटेलिजेंस पुरानी होती गयी।
दिल खोलकर हमने स्वागत इसका किया।
आर्टइफिशल इंटेलिजेंस जीवन मे आया।
AI वो परोसता जो पसंद से मेल खाता है।
वरीयता आशा आकांक्षा को हवा देता है।
फेसबुक ट्विट व्हाट्सएप यूट्यूब बताता।
चुगलखोर पडोसी सा मन को भरमाता है।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

