चले जहां से मौसम था खिलाखिला
कहाँ पहुँच गए बाबू जगह पहचानो।
बवंडर के बीच धीरे धीरे घिर गए हो
आए जिस मुकाम पर वक्त पहचानो।
मीलों लम्बा था जब कारवां ले चले
वक्त ढलता हमराही साथ छोड़ चले।
हमसफर न हमराज वक्त पहचानो
बलवाइयों के बीच आज घिरने लगे।
संभलना बिछी बिसात शतरंज़ की
डंका बज रहा अब लंका लगी हुई।
हर मोहरे पर कोई चेहरा लगा हुआ
अपना भी लगता अनजान सा लगे।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

