कहीं ना कहीं तो आग जरूर लगी है

धुंआ है तो आवाज़ उठना लाजिमी है


इश्क कभी नजरो से छुप न सका है

प्रेम तो इबादत का नायाब तरीका है


बता दो आपका उनसे रिश्ता क्या है

आज हर कोई खुले में पूछने लगा है


चेहरे की सरगोशियां छुप न सकी है

आपकी खामोशियाँ कुछ कह रही है


वाक़िफ़‌‌‌‌-ए-उल्फ़त जमाना रहे सही

नादान इकरार उलझन का सबब है


सरेआम मत कर देना इज़हार कहीं 

उल्फत की आबरू दांव पर लगी है