दर्शन जब आपने बुजुर्गों का किया।
उन्हें मार्ग दर्शक मंडल नसीब हुआ।
आपका दर्शन सदा सूफियाना रहा।
आपका जीवन दर्शन धर्मग्रंथ हुआ।

दर्शन जब जब शागिर्द आपका करे।
वक्त से पहले उन्हें बुजुर्ग बना गया।
जब नजर पड़ी दर्शन दुर्लभ हो गया।
आपका जीवन दर्शन धर्मग्रंथ हुआ।

दूरदृष्टि के जलवे है कि क्या कहने।
दर्शन करने आए दर्शन दुर्लभ हुआ।
दर्शनाभिलाषी कतारों में रहते गए।
आपका दर्शन दूर से नसीब न हुआ।

दूरदर्शन पर छाए तो दर्शन होते रहे।
रूबरू तो दर्शन सदा दुर्लभ ही हुए।
किसी ने कहा नाम बड़े दर्शन खोटे।
आपका जीवन दर्शन धर्मग्रंथ हुआ।