मीडिया अगर कहीं बचा है हमे भी बता दीजिए
जनता को प्राइम टाइम सीरियल देखने दीजिए

आप याचिका लाए है मीडिया पर रोक लगाइए
हम पहले से ढूंढ रहे बचा है कहां आप बताइए

इधर उधर जो दिखते थे उन्हें आप उठा ले गए
आपके मुकूट में सजे आपके स्नेहभाजन हुए

आप नाहक घबराते जो बचे वे नुक्कड़ वाले है
आप नामी लठबाज है ये नुक्कड़ के छिछोरे है

गलती से अगर बोल भी दे सुननेवाले बचे कहां
जो बचे दर्शक है शो खत्म तब याद रखते कहां