यह अनूठी चित्रकारी कौन कर गया।
जब जब देखा नवीनता लिये दिखा।
प्रकृति की छटा निराली मनहारी हुई।
कौन केनवास पर रंग बिखेरता गया।
क्षितिज से अंशुमन हौलेसे सरक रहा।
अंधियारे से आसमान अरुणिम हुआ।
पेड़ पौधे फसल बागान लहलहा रहे।
जागे पशु पक्षी सब प्रकृति जाग उठी।
नायब चित्रकारी से पूरा निसर्ग सजा।
काला पर्वत कहीं हराभरा वन हुआ।
उड़ती तितलियां भोरें गुजार कर रहे।
कहीं वन खेत और कहीं बागान हुए।
नदी कलकल हवा सनसन संगीत दे।
रंग रंगीले पंछी उड़ते मेघ काले घने।
मन ऊबे तो प्रकृति आश्रय देने लगे।
दुःख में दुःखी सुख में सुखी सी लगे|
#सुरेश गुप्ता
स्वरचित

