इधर नेताजी का टिकीट कट गया
उधर अंतरात्मा ने आवाज़ लगाई
नेताजी ने इस्तीफे की अर्जी लगाई
बोलते पार्टी नैतिक मूल्य भूल गई
कहाँ वक्त लगता है चोला बदलने में
मानव मूल्यों की नई बारात आ गई
पार्टी में जीत का सेहरा बांध लिया
मंडी में खरीददार ने दाम लगा दिया
तैयार खड़े नेता मंडी में बिकने को
रूपललना समाज ने सवाल किया
जिस्मफरोशी में उसे भाव न मिला
जिस्म बाजार में वे महंगे बिक गए

