कठिन घड़ी थी सखी से बतियाती
जब स्वामी सेवा व्रत ले विदा हुए।
आए थे करीब नयन नीर छलका
तत्क्षण वचन दे उन्हें विदा किया।
तुम अर्धांगिनी जीवन संगिनी मेरी
सेवा धर्म हमारा सह कर्तव्य हुआ।
मैं रहूंगा अपने स्वामी की सेवा में
अयोध्या अब तुम्हारे सुपुर्द हुआ।
बन न जाए बेड़ियां कर्त्तव्य पथ में
तुम हर घडी आंसू यह थाम लेना।
आँसू छलकते सदा खामोश थी मैं
नयन नीर बह सब बयां कर गया।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

