आंखों ही आंखों में उसने क्या कहा।
आंख जो मारी मेरा जहान लुट गया।
कहते सभी आंखों का तारा हो गयी।
बसी सूरत आंखों में वो मेरी हो गयी।
सपने सजाए आंख में दुनिया बसाई।
आँखें जो चार हुई मैं फिसलता गया।
आंखो में सरूर वो जरा मगरूर रही।
आँख गडाकर बैठा नजरे पथरा गयी।
आंखों देखी कहता आंखे बचाती थी।
आंखो मे धूल झोंकके वह छुप जाती।
बाट देखता चंदा बदली की ओट हुआ।
आंख दौडाऊं आंखों से ओझल होती।
कभी आँखें चुराए कभी बगले झांके।
आंखो मे आंखे डाल घँटों बात करते।
आँख गड़ी सी रही मोहब्बत जब हुई।
उन आँखों में मेरी दुनिया बसती गयी।
सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

